कोरोना के नए मामलों में कमी आई, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में घटे, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के नए मामलों में कमी आई, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में घटे, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज कोरोना के नए मामले बीते दिन की तुलना में कम आए हैं, वहीं मौतों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3890 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,53,299 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 83.83 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 15.07 फीसदी है। मृत्यु दर 1.09 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 18.29 फीसदी हो गया है। 12 मई को 16,93,093 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 31,16,14,796 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 18,04,57,579 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में नए कोरोना केसेज में 74.85 फीसदी मामले सिर्फ 10 राज्यों से हैं। पिछले 24 घंटे में कर्नाटक से 41779 मामले सामने आए। इसके बाद सबसे बाद अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 39923 मामले जबकि केरल से 34694 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुईं. महाराष्ट्र में 695, कर्नाटक में 373 और उत्तर प्रदेश में 311 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में जिन लोगों को कोरोना के चलते मौत हुई, उनमें से 72 फीसदी सिर्फ 10 राज्यों से हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 14,021 लोग ठीक हुए। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में एक्टिव केसेज की संख्या पिछले 24 घंटे में 10,843 कम हुई है। कोरोना के कुल एक्टिव केसेज में 77 फीसदी सिर्फ 11 राज्यों से हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

203787

1175843

9173

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

232

6225

85

अरुणाचल प्रदेश

2202

19094

77

असम

43325

274247

2060

बिहार

89564

544445

3670

चंडीगढ़

8158

45268

617

छत्तीसगढ़

115964

772500

11461

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

927

8404

4

दिल्ली

71794

1288280

20907

गोवा

32387

98200

1998

गुजरात 

117373

609031

8944

हरियाणा

99007

570227

6402

हिमाचल प्रदेश 

39623

111896

2198

जम्मू एंड कश्मीर 

52001

181762

3027

झारखंड

45056

260602

4366

कर्नाटक

598625

1510557

21085

केरल

442550

1636790

6243

लद्दाख

1554

14439

163

लक्षद्वीप

1163

3392

13

मध्य प्रदेश 

104444

605423

6841

महाराष्ट्र 

521683

4707980

79552

मणिपुर

5898

31872

552

मेघालय

4014

17909

280

मिजोरम

2065

6411

23

नागालैंड

3741

13600

190

ओडिशा

94740

491674

2273

पुडुचेरी

17424

62424

1099

पंजाब

79359

393148

11477

राजस्थान

212753

616589

6472

सिक्किम

3002

7655

198

तमिलनाडु

195339

1318982

17056

तेलांगना

54832

462981

2896

त्रिपुरा

4230

35396

429

उत्तराखंड

79379

193780

4426

उत्तर प्रदेश 

193815

1385855

16957

वेस्ट बंगाल

131792

950017

12993

भारत में कुल मामले

3673802

20432898

266207


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।